कविता

क्या हैं हम?

जब रिश्ते करें परेशान,
तो बदलना समझदारी लगता है,
पर इंसान खुद से हों परेशान,
तो भी दोष दूसरों को ही देता है।
दौर कुछ ऐसा आया है आज,
कि हम दूसरों की कमियाँ देखते हैं,
पर अपनी अंतरात्मा से
नज़र मिलाने में डरते हैं।
रिश्ता बदलकर नई राह ढूँढने में,
हमें ज़रा हिचक नहीं होती,
पर अपने भीतर झाँकने के लिए,
हज़ार बहाने ढूँढ लेते हैं।
क्या हैं हम इस नाशवान जग में,
और क्या है औक़ात हमारी,
एक ही पल में कुदरत अहं को
मिट्टी में मिला देती है।
फिर भी इंसान की फितरत है,
कि ताउम्र गफलत में कटती है,
झूठ, अहं और स्वार्थ के बादल,
खुद से कभी हटते नहीं।
उम्र जब अपने अंतिम मोड़ पर,
चुपचाप आकर होती है खड़ी,
ना कोई अपना पास बचता है,
ना मनमर्ज़ी का कोई साथ ।
तब समझ आता है आख़िरकार,
कि ज़रूरत रिश्ते बदलने की नहीं थी,
ज़रूरत तो थी खुद को पहचानने की,
और खुद से मिलने की बस दरकार ।

— मुनीष भाटिया

मुनीष भाटिया

जन्म स्थान : यमुनानगर (हरियाणा) उपलब्धियां: विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख एवं कविताएँ I प्रकाशन: चार कविता संग्रह एवं तीन निबंध संग्रह, तीन quote बुक्स राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दस हजार से अधिक पत्र पत्रिकाओं में वर्ष 1989 से निरंतर प्रकाशन I 5376, एरोसिटी, ऍफ़ ब्लाक, मोहाली -पंजाब M-7027120349 munishbhatia122@gmail.com