समाचार

नीलम खरे -प्रो शरद नारायण खरे उत्कृष्ट गायन पर सम्मानित 

मंडला-जबलपुर में आयोजित विद्या म्युजिक ग्रुप के कराओके सिंगिंग प्रोग्राम में संस्कारधानी सहित महाकौशल क्षेत्र के श्रेष्ठ गायक-गायिकाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं और अपने हुनर का लोहा मनवाया।एक से बढ़कर एक सदाबहार नग़मों की सौगात पेश की गई।लोग झूम उठे।इस कार्यक्रम में मंडला की सुपरिचित गायक दम्पति जोड़ी प्रो.शरद नारायण खरे -नीलम खरे ने युगल गीत गाकर समां बाँध दिया,और आयोजकों सहित सभी से प्रशंसा अर्जित की।उनके गीत थे-“तेरे होंठों के दो फूल प्यारे- प्यारे– (फिल्म- पारसमणि ) /हवा के साथ-साथ, घटा के संग संग–(फिल्म-सीता और गीता)। “

   इन युगल गीतों को गाकर इस युगल ने भरपूर उल्लास,ऊर्जा व मस्ती  के साथ गाकर  श्रोताओं  व आयोजकों से प्रशंसा अर्जित की। आयोजन समिति की प्रमुख सम्माननीय विद्या बैरागी जी, संरक्षक डा.अनिल वाजपेयी जी ने पुष्पहार व अंगवस्त्रम से इस वरिष्ठ युगल गायक दम्पति का अभिनंदन किया,और उनकी सुरसाधना के लिए उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम की बेहतरीन एंकरिंग संतोष चंदेलिया जी ने की। साउंड सिस्टम लड्डू भाईजान का रहा। मोहसिन खान जी ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खरे दम्पति की साहित्यिक व गायन उपलब्धियों पर शुभचिंतकों व मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com

Leave a Reply