डिफॉल्ट

हमें याद रहेंगे

कितना करते हैं हम-आप 
जितना कहते फिरते हैं,
ईमानदारी से सोचिए 
कितना विचार करते हैं?
मगर आप क्यों करेंगे?
आपकी आँखों का पानी जो मर गया है,
ऊपर से आपका फलसफा 
कोई कुछ भी कहे, सोचे या समझें
हमें कुछ फर्क नहीं पड़ता,
हमको तो इसी में मजा आता है, 
बेवजह लोगों की जुबान पर 
मेरा नाम जो आता है।
अच्छा है जनाब लगे रहिए 
चने की झाड़ पर बैठे 
झुनझुना बजाते रहिए,
आप दुनिया में छा जाएंगे 
टीवी, अखबार, सोशल मीडिया के 
राक-स्टार बन जायेंगे,
लोग आपके फैन बन
आपके आगे पीछे दौड़ेंगे 
आपसे आटोग्राफ माँगेंगे।
इतना ही नहीं आपके लिए 
भारत रत्न की माँग के साथ 
आपकी जय-जयकार करेंगे 
और मौका पाकर आपको धक्का भी देंगे 
आपके हाथ पैर तोड़ कर 
आपकी औकात बता देंगे।
अब हम और कुछ नहीं कहते 
मगर अफसोस आप कल कहाँ 
और किस हाल में होंगे,
इसकी चर्चा तो हम 
अपने इष्ट मित्रों से करते रहेंगे 
इसी बहाने ही सही आप हमें याद रहेंगे।।

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921

Leave a Reply