देश का सौभाग्य है मोदी सरकार
पिछले दिनों यूरोप के कई देशों जैसे फ्रांस, इटली, अल्बानिया, बेल्जियम आदि से उपद्रव, लूटपाट, आगजनी और हिंसा के जो समाचार और वीडियो आये हैं, वे हम भारतवासियों की आँखें खोल देनेवाले हैं। इन देशों में उपद्रव करने वाले लोग वही हैं जिनको यूरोप के देशों ने शरणार्थियों के रूप में शरण दी थी और जो आज जेन-जी के नाम पर ये सब उत्पात कर रहे हैं।
पिछले दिनों भारत में भी इसी तथाकथित जेन-जी के नाम पर काकरोच जनता पार्टी के रूप में ऐसे ही उपद्रव करने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन हमारी केन्द्रीय सरकार की तत्परता और सुरक्षा बलों के सदुपयोग के कारण वह संकट टल गया। तिलचट्टों का वह जघन्य षड्यन्त्र अपनी मौत स्वयं मर गया और आज वे जेल से बचने के लिए पुलिस और अदालत के सामने नाक रगड़ रहे हैं।
यह हमारे देश का परम सौभाग्य है कि आज हमारे पास पूज्य मोदी जी के नेतृत्व में ऐसी सुदृढ़ और विश्वसनीय सरकार है जिसके भरोसे हम चैन की नींद सो सकते हैं। यूरोप के बहुत से नागरिक भी आज यह सोचने को विवश हो गये हैं कि यदि उनके पास भी मोदी जी जैसा कोई नेता होता, तो उनको यह उत्पात और विध्वंश न झेलना पड़ता।
— डॉ. विजय कुमार सिंघल
आश्विन शु. 11, सं. 2083 वि. (22 अक्टूबर, 2026)
