दीपावली
दीयों की जगमग से रोशन
हों सबके घर-आंगन
आया पंच- दिवसीय दीपावली का
त्यौहार मनभावन।
अधर्म पर धर्म की जय का प्रतीक
दीपोत्सव का यह पावन पर्व
आओ सब मिल-जुलकर मनाएं
सामाजिक समरसता का उत्सव।
घर- बाजार, गली-नुक्कड़, चौराहा
है सब जगह भरपूर चहल-पहल
लोग कर रहे खूब खरीदारी
मंहगाई का न दिखे खास असर ।
प्रफुल्लित दिख रहे सबके चेहरे
तैयारियों में है हर कोई व्यस्त
खत्म हुआ साफ-सफाई का दौर
अन्तःकरण में उत्साह जबरदस्त।
मित्रों, मेहमानों के आगमन से
खुशियों को और भी पंख लग जाते
परिवार संग मनाते दीपावली पर्व
पटाखे फोड़ते, फुलझड़ी जलाते।
श्री गणेश-लक्ष्मी जी के पूजन से
करते सबके कल्याण की कामना
सुख- समृद्धि हो सबके घरों में
और पनपे अपनत्व की भावना।
रोग- कष्ट सब दूर करने वाले
श्री गणेश जी सब पर कृपा बरसाएं
दूर हो सबके अन्दर का अन्धकार
हर्षित मन से हम दीपावली मनाएं।
गरीब के घर में भी फैले प्रकाश
उसकी कुटिया भी जगमगाए
सबके लिए हो मंगलमय दीपावली
दीवाली की आप सबको
बहुत – बहुत शुभकामनाएं।।
दीपावली की आप सबको बहुत -बहुत शुभकामनाएं।।
— नवल अग्रवाल
