मुक्तक/दोहा

बेच रहे हैं मंच

संविधान से खेलना, जिनकी पहली चाह।
देशहितों की बात पर, बदलें अपनी राह॥

देश धर्म की आड़ में, करते खूब प्रपंच।
राष्ट्रभक्ति के नाम पर, बेच रहे हैं मंच॥

देशभक्ति का ढोंग कर, करते रोज़ विरोध।
सत्ता की खातिर यहाँ, बदल रहे हैं बोध॥

राष्ट्रधर्म की बात पर, देते बड़े बयान।
स्वार्थ सिद्धि के सामने, भूल गए ईमान॥

संविधान की आड़ में, करते वार हजार।
जनता पूछे आज फिर, किसका है अधिकार॥

जिनके मन में स्वार्थ है, मुख पर देश पुकार।
ऐसे लोगों से सदा, रहना सब हुशियार॥

जयचंदों की भीड़ में, ढूँढ़े कौन प्रमाण।
देशहितों की बात पर, खुलता उनका ज्ञान॥

कुर्सी जिनका धर्म है, सत्ता जिनकी शान।
देशहितों के नाम पर, करते झूठा गान॥

संविधान का मान हो, न्याय बने आधार।
अपने हित को साधने, मत करना व्यापार॥

राष्ट्रधर्म से बढ़ नहीं, कोई निजी विचार।
देशहितों के सामने, तुच्छ सभी अधिकार॥

मीठे बोलों में छिपा, स्वार्थों का व्यापार।
देशभक्ति की ओट में, करे देश पर वार॥

धर्म-कर्म की आड़ में, बाँट रहे इंसान।
राष्ट्र एकता तोड़कर, कैसे बनें महान॥

जिनको अपनी कुर्सियाँ, लगती सबसे खास।
देशहितों की बात पर, खो देते विश्वास॥

सत्ता के गलियार में, बिकता सत्य-विवेक।
राष्ट्रहितों से बढ़ हुए, अपने स्वार्थ अनेक॥

संविधान का नाम ले, रचते नया विधान।
जब अपने हित पर बने, बदलें सब अरमान॥

— डॉ. प्रियंका सौरभ

*डॉ. प्रियंका सौरभ

रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, (मो.) 7015375570 (वार्ता+वाट्स एप) facebook - https://www.facebook.com/PriyankaSaurabh20/ twitter- https://twitter.com/pari_saurabh

Leave a Reply