गज़ल
जब से वे मशहूर हो गये
हमारे लिए खजूर हो गये
आरक्षण का देखिये कमाल
पढ़े-लिखे हुजूर हो गये
जब से मिला हैं ऊंचा पद
तब से वे खजूर हो गये
आदतन अपराधी हैं फिर भी
सभी जहां के नूर हो गये
गरज हैं तो आये हैं द्वार
ये नेता मजबूर हो गये
उनके हक़ में हुआ फैसला
इसीलिए वे मंजूर हो गये
रमेश के सोचे हुए सभी
सपने चकनाचूर हो गये
— रमेश मनोहरा
