ग़ज़ल
ऐब सबके गिनाना नहीं चाहिए।
दाग़ खुद पे लगाना नहीं चाहिए।
चोट गहरी भले दर्द कितना भी हो,
दर्द अपना दिखाना नहीं चाहिए।
लोग हर हाल में दर्द देंगे सदा,
बेखयाली में जीना नहीं चाहिए।
तोड़ना ही अगर तुम को दिल था मेरा,
दिल को दिल से मिलाना नहीं चाहिए।
क्या करें हम गिला क्या शिकायत करें,
बेबसी का ठिकाना नहीं चाहिए।
वक़्त बेवक्त करना तग़ाफुल तेरा,
बे वज़ह यूँ सताना नहीं चाहिए।
बैर माने ‘मृदुल’ ये जमाना भले,
सच से दामन छुड़ाना नहीं चाहिए।
— मंजूषा श्रीवास्तव “मृदुल”
