कवितागीत/नवगीत

तेल बचाएंगे

तेल न व्यर्थ गंवाएं, तेल बचाएंगे- जी हां तेल बचाएंगे
तेल से शक्ति पाएं, तेल बचाएंगे- जी हां तेल बचाएंगे

1. कौन रखेगा ध्यान देश का? हम सब ध्यान रखेंगे
तेल खपत में करके कटौती, अपना काम करेंगे-

2.अच्छे तेल को काम में लाएं, धुंआं-रहित हो वाहन
कार्बोरेटर साफ रखेंगे और पाक हो दामन-

3.आई.एस.आई गैस स्टोव्ह से, खाना रोज़ पकाएं
प्रैशर कुकर को काम में लाएं, ईंधन कुछ तो बचाएं-

4.वाहन-इंजिन ठीक रखें और मिलकर आएं-जाएं
मिलकर रहना भी हम सीखें, तेल भी तनिक बचाएं-

5.रखें तेल का लेखा-जोखा, ऑक्सीजन हो पूरी
व्यर्थ (खर्च होते हुए) -ताप से शक्ति पाएं, हो न कोई कोई मजबूरी-

6.आओ हम सब तेल बचाने की विधियां अपनाएं
जीवन हो खुशहाल हमारा, सबको राह बताएं-

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244