कविता

जीवन की रचना जल से

सरिता का जीवन जल से
जीवों का जीवन जल से
फसलों का जीवन जल से
जीवन की रचना जल से

झरने का सरगम जल से
नदियों का संगम जल से
सागर का तन मन जल से
जीवन की रचना जल से

रंग बिरंगी बगिया जल से
वनस्पति की दुनियाँ जल से
मछली का जीवन जल से
जीवन की रचना जल से

धरती पर उपवन जल से
कायनात की खुशबू जल से
अंबर पे बादल जल से
जीवन की रचना जल से

बिजली का जन्म जल से
वर्षा की बूदें जल से
प्यासे की तृप्ति जल से
धरती की हरियाली जल से

प्रकृति की संरचना जल से
नावों का चलना जल से
जल जीवों की दुनियाँ जल से
जीवन की रचना जल से

आओ धरती पर जल को बचायें
जल के संरक्षण के उपाय लगायें
नदियों के जीवन पर चोट ना पहुँचायें
जल से पृथ्वी को हम और सजायें

— उदय किशोर साह

उदय किशोर साह

पत्रकार, दैनिक भास्कर जयपुर बाँका मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार मो.-9546115088