राजनीति

समाधान की दिशा में

आये दिन होने वाले जिहादी उन्माद, किसी टिप्पणी के कारण होने वाले प्रायोजित दंगो से देश की बहुसंख्यक जनता अब परेशान हो चुकी है। आये दिन शुक्रवार को एकत्रित होकर पत्थरबाजी करना, शहर में अशांति फैलाना, सामाजिक व व्यक्तिगत संपत्तियों को नष्ट करना इन सबका एक व्यापक हल ढूंढने की दिशा म3 हमें सोचना होगा। स्पष्ट रूप में योगी जी द्वारा असमाजिक व दंगा करने वाले तत्वों का दमन सराहनीय व प्रेरणादायक है, अन्य राज्यों को भी इससे सबक लेकर दंगा करने वाले तत्वों पर ऐसी ही कार्यवाही करनी चाहिए। परन्तु क्या इतना काफी होगा ? क्या पत्थर चलाने वाले, पुलिस पर पथराव हमला करने वाले, दंगा करके शहर की शांति खराब करने वालों से मतदान का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो पत्थर चलाने वाले कभी इस बारे में सोचेंगे भी नही, साथ ही इनका समर्थन करने वाली राजनीति का भी अंत होगा।

— मंगलेश सोनी

*मंगलेश सोनी

युवा लेखक व स्वतंत्र टिप्पणीकार मनावर जिला धार, मध्यप्रदेश