कविता

बधाई हो बधाई.. 

बधाई हो बधाई.. 

विश्व विजेता बेटियों को बहुत-बहुत बधाई…

जीत का जश्न मना,

बांटो भर-भर बधाइयां।

माँ भारती की दुलारियों ने,

भाल तिलक हैं सजाया।।

बेशकीमती है मुकुट मणि,

परम शक्ति का एहसास।

हौसले से ली ऊँची उडान,

दमक रहा है आत्मविश्वास।।

जिद, जुनून से सुयश पाया,

भारत माता का जयकारा।

कुशल खिलाडी का जलवा,

गूँजन जीत का सुनें जग सारा।।

गर्वित हैं हम, अभिमान है,

वीरांगनाओं का जयकार हो।

लक्ष्य भेदी साहसी सक्षम हो,

दमकती दीप-ज्योति आप हो।।

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८