समाचार

अंतस् की 76वीं काव्य-गोष्ठी

अंतस् की 76वीं काव्य-गोष्ठी 24 नवंबर को संपन्न हुई। अनवरत, अबाधित गोष्ठियों की श्रृंखला में अंतस् ने 75 वां पड़ाव पिछले माह पार किया, जैसा कि आपको विदित है।
उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सराबोर 76वीं गोष्ठी की अध्यक्षता अलीगढ़ से शामिल दिनकर अध्येता डॉ दिनेश कुमार शर्मा जी ने की।
काव्य पाठ के क्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गोरखपुर से सहभागिता कर रहीं पूजा श्रीवास्तव ने। डॉ तारा गुप्ता, डॉ नीलम शर्मा, डॉ मंजु गुप्ता, श्री देवेन्द्र शर्मा देव, रोहित रोज़ उपवन और पूजा श्रीवास्तव ने पूनम माटिया के संचालन में शानदार अशआर पढ़ें।
प्रत्यक्ष श्रोताओं एवं यूं ट्यूब पर काव्य का आनंद लेने वाले श्रोताओं को संस्था के संरक्षक श्री नरेश माटिया जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

डॉ. पूनम माटिया

डॉ. पूनम माटिया दिलशाद गार्डन , दिल्ली https://www.facebook.com/poonam.matia poonam.matia@gmail.com