वोट डालने जाना है
मिला है तुम्हें ये प्रमुख अधिकार,
करो इसे पूर्णतया तुम स्वीकार,
अपना श्रेष्ठतम फ़र्ज़ निभाना हैं,
अवश्य ही वोट डालने जाना है ।
देश की प्रगति का है मुख्य आधार,
तुम्हारा चयन हो गहन सोच विचार,
अपने एक वोट की कीमत जानो,
महत्वपूर्ण है चयन करना ये मानो ।
अपेक्षाओं को त्याग सहयोग ज़रूरी,
कर्तव्य है तुम्हारा, नहीं कोई मजबूरी,
नव विकसित भारत निर्माण कर्मयोग,
“आनंद” कल निर्माण में दो सहयोग ।
एकता में है सुनो अद्भुत शक्ति,
राष्ट्र की तस्वीर जो बदल सकती,
पाया हमने ये स्वतंत्र मताधिकार,
मत करो इसको यूॅं तुम बेकार ।
बहुमूल्य है समझो एक-एक वोट,
दो जाकर सहर्ष शीघ्र अपना वोट,
ताकि भविष्य हो सबका सुंदर बेहतर,
राष्ट्र सेवा योगदान हो यूॅं बढ़ चढ़कर ।
— मोनिका डागा “आनंद”
