ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. राजीव डोगरा तथा उनकी छात्राएं
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश. भारत द्वारा पंजीकृत संस्था महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने साहित्य के माध्यम से विश्व स्तर पर शांति, मानवता, आत्मनिर्भरता और गांधीवादी दर्शन को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण के लिए राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां के शिक्षक डॉ.राजीव डोगरा तथा उनकी छात्राएं मन्नत रंधावा और आरुषि को महात्मा गांधी ग्लोबल पीस अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनको वर्चुअल माध्यम से संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ. हृषिकेश आचार्य तथा वैश्विक निदेशक(यूएसए) डॉ. माइक लिटमैन ने प्रदान किया। राजीव ने संस्था के कार्यकारी निदेशक तथा वैश्विक निदेशक(यूएसए) का धन्यवाद किया।
छात्राओं और छात्राओं के माता पिता जगदीश सिंह,कमलेश कुमारी,मुकेश कुमार और सुनीता देवी ने राजीव डोगरा का धन्यवाद किया जिनके कर्मठ प्रयासों के द्वारा ही बच्चों को यह उपलब्धि प्राप्त हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने डॉ राजीव डोगरा तथा दोनों छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी और ऐसे ही विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए उत्साहित किया।
