गीत/नवगीत

सरकारी स्कूल बचें

आओ मिलकर ठान लें, करें सभी अभियान।
सरकारी स्कूल बचें, बढ़े देश का मान।।

ज्ञान वहीं से जगमगे, खिलते नन्हे फूल।
मेहनत से संवरें जहाँ, जीवन के उसूल।।
हर बच्चे को मिल सके, शिक्षा का वरदान…
सरकारी स्कूल बचें, बढ़े देश का मान।।

टूटी छत दीवार को, मिलना चाहिए साथ।
अच्छे शिक्षक हों सदा, उजियारा हर पाथ।।
पुस्तक, पानी, खेल से, महके पूरा स्थान…
सरकारी स्कूल बचें, बढ़े देश का मान।।

जन-जन अब संकल्प ले, बदले यह परिवेश।
विद्यालय मजबूत हों, आगे बढ़ता देश।।
मिलकर हाथ बढ़ाइए, यही समय पहचान…
सरकारी स्कूल बचें, बढ़े देश का मान।।

— डॉ. प्रियंका सौरभ

*डॉ. प्रियंका सौरभ

रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, (मो.) 7015375570 (वार्ता+वाट्स एप) facebook - https://www.facebook.com/PriyankaSaurabh20/ twitter- https://twitter.com/pari_saurabh