हमको इस नेतृत्व पर अभिमान है
यूँ लगा निकला नया दिनमान है
स्वच्छ भारत का शुरू अभियान है
तय है होगी ये सदी इस देश की
हमको इस नेतृत्व पर अभिमान है
साफ हलचल है क्षितिज पर देखिये
ये नये इस दौर का उनवान है
भूखमरी रिश्वत गरीबी ऒर ये लूट
इनसे लड़ पाना नहीं आसान है
मज़हबी आतंक का ये राक्षस
लग रहा जाता हुआ मेहमान है
कह रहा खुलकर ज़माना दोस्तों
अब सही हाथों में हिन्दोस्तान है
— मनोज श्रीवास्तव
