समाचार

पूर्व प्रभारी के हस्ताक्षर से वेतन निकासी का मामला

मनिहारी के पन्ना लाल सुरेंद्र नारायण बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजना कुमारी के हस्ताक्षर से विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के पिछले कुछ माह से वेतन निकासी हो रही है। ज्ञात हो, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, कटिहार के ज्ञापांक- 44/मा.शि., दिनांक- 2 मार्च 2021;  जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार के पत्रांक- 701/सा.शि., दिनांक- 22 अप्रैल 2021; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, कटिहार के ज्ञापांक- 108/मा.शि., दिनांक- 29 जून 2021 के आलोक में  माध्यमिक शिक्षिका अंजना कुमारी की पदस्थिति विद्यालय में पूर्व प्रभारी की है, जबकि विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक सदानंद पाल की पदस्थिति वर्त्तमान प्रभारी की है।

सबसे विस्मय की बात है कि पूर्व प्रभारी अंजना कुमारी द्वारा विद्यालय के पत्रांक का गलत इस्तेमाल कर शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के मासिक वेतन प्राप्ति हेतु विपत्र में हस्ताक्षर कर और इसे क्रमश: डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, कटिहार और डीपीओ स्थापना शिक्षा, कटिहार को अग्रसारित कर गलत तरीके से वेतन निकासी करा लिया गया।

पूर्व प्रभारी अंजना कुमारी द्वारा डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को प्रेषित पत्रांक- 74, दिनांक- 29 मई 2021; डीपीओ स्थापना शिक्षा को प्रेषित पत्रांक- 75, दिनांक- 29 मई 2021, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को प्रेषित पत्रांक- 78, दिनांक- 30 जून 2021 इसके प्रत्यक्ष साक्ष्य हैं। ध्यातव्य है, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा के ज्ञापांक- 108/मा.शि., दिनांक- 29 जून 2021 के द्वारा पूर्व प्रभारी अंजना कुमारी को 3 दिनों के अंदर सदानंद पाल को विद्यालय का सम्पूर्ण प्रभार सौंपे जाने सहित एतदर्थ स्पष्टीकरण की माँग किया गया, किन्तु अंजना कुमारी ने डीपीओ माध्यमिक शिक्षा के आदेश को नजरअंदाज कर सदानंद पाल को अबतक सम्पूर्ण प्रभार नहीं सौंपी है !

डॉ. सदानंद पॉल

एम.ए. (त्रय), नेट उत्तीर्ण (यूजीसी), जे.आर.एफ. (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार), विद्यावाचस्पति (विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर), अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी के प्रशंसित पत्र प्राप्तकर्त्ता. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, RHR-UK, तेलुगु बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, बिहार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इत्यादि में वर्ल्ड/नेशनल 300+ रिकॉर्ड्स दर्ज. राष्ट्रपति के प्रसंगश: 'नेशनल अवार्ड' प्राप्तकर्त्ता. पुस्तक- गणित डायरी, पूर्वांचल की लोकगाथा गोपीचंद, लव इन डार्विन सहित 12,000+ रचनाएँ और संपादक के नाम पत्र प्रकाशित. गणित पहेली- सदानंदकु सुडोकु, अटकू, KP10, अभाज्य संख्याओं के सटीक सूत्र इत्यादि के अन्वेषक, भारत के सबसे युवा समाचार पत्र संपादक. 500+ सरकारी स्तर की परीक्षाओं में अर्हताधारक, पद्म अवार्ड के लिए सर्वाधिक बार नामांकित. कई जनजागरूकता मुहिम में भागीदारी.