कविता

कविता – लापरवाही न करें

यही जिंदगी को राहत दिलाने की,
एक उम्दा आगाज़ है।
लोगों को समझाने का,
सही और सटीक आवाज है।

लापरवाही हमेशा तकलीफ देती है,
उम्मीदों को खत्म कर जिंदगी की,
तमाम हसरतें खत्म करने में,
सबसे पहले सामने आकर,
मुश्किल वक्त की सजा देती है।

औकात में रहने और सुकून देने वाली ताकत बनकर,
सबकी नजर बचाकर रखना,
एक सुखद अहसास दिलाने में,
मदद करता है।
आगे बढ़ने में इन्सानियत को बरकरार रखने का,
एक उम्दा प्रदर्शन करते हुए,
नजीर बनता है।

यह सुरक्षित बने रहने की कोशिश है,
आगे बढ़ने में,
इसकी वजह यह बतातीं है कि,
यही जिंदगी की सबसे बड़ी इबादत है,
इसे हम नहीं कह सकते हैं कि,
यह कोई फरमाइश है।

आगे बढ़ने में इन्सानियत और मानवता को,
एक सुखद अनुभव देती हैं।
सम्मान और पुरस्कार दिलाने में,
अहम् भूमिका निभाने वाली ताकत बनकर,
सबके हृदय में धारण करने की,
ताकत और प्रसन्नता की,
बातें करते हुए सामाजिक संचेतना को,
सबसे खूबसूरत बनातीं है।

उत्तम विचार कर,
हमें सफलता प्राप्त करने की हिम्मत रखनी चाहिए।
उम्दा आगाज़ किया जाता है,
इस कारण से,
इसकी वजह जानने की,
जरूरत दिखाई देती है।

आज़ सम्मान और पुरस्कार दिलाने में,
लापरवाही से बचना चाहिए।
नज़रों से देखा जाए तो,
इस ताकत को,
हमेशा साथ-साथ चलने वाली ताकत बनकर,
हमेशा उम्मीद बनाएं रखने में,
इसकी सोहबत रखनी चाहिए।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]