कविता

अंधकार की लज्जा

तमी की तमस में अंतर्निहित चीत्कार कई
मानवता पर सवाल उठाते पुकार कई
हैवानियत को अंजाम देते दुराचार कई
रूह कंपा देनेवाली बलात्कार कई
रिश्तों को तार – तार करते तलवार कई
समाज की बेड़ियों में जकड़े वफादार कई
बेगुनाहों के घर उजाड़ते बेशुमार कई
संकोच से मुंह ढांपते लाचार कई
क्रूरता सहते आंसुओं के धार कई
न्याय की उम्मीद में जीते इंतजार कई।

— ख्यालती टंडन

ख्यालती टंडन

उम्र - 21 वर्ष कक्षा - बी ए तृतीय वर्ष पिता का नाम - श्री हरिचरण टंडन माता का नाम - श्रीमति सफुरा टंडन मो नं - 8871443767 पूरा पता - पन्ना नगर जरहाभाठा बिलासपुर (छ.ग.)