कविता

गुरु के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता

“गुरु पूर्णिमा” हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म,
आषाढ़ मास की पूर्णिमा में मनाते कर्म।
गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता,
हम करते सदा प्रकट न हो अनभिज्ञता।
यह ज्ञान व शिक्षा के महत्व को दर्शाता,
शिक्षा माध्यम ही जीवन बेहतर बनाता।

“गुरु पूर्णिमा” हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म,
आषाढ़ मास की पूर्णिमा में मनाते कर्म।
आध्यात्मिक विकास महत्वपूर्ण है होता,
भिन्न पौराणिक कथाओं से गहरा नाता।
महाभारत में कृष्ण ने गुरु महत्व बताया,
ईश्वर ने अर्जुन को गुरु अस्तित्व बताया।

“गुरु पूर्णिमा” हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म,
आषाढ़ मास की पूर्णिमा में मनाते कर्म।
इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ,
उन्होंने वेदों को व्यवस्थित विभक्त किया।
ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद,
महाभारत की रचना एवं 18 पुराण भेंट।

— संजय एम तराणेकर

संजय एम. तराणेकर

जन्म वर्ष 1968 कवि, स्वतंत्र लेखक व टिप्पणीकार। शिक्षा स्नातक एवं गायन में 1986 में विद् किया होकर केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद् द्वारा हिन्दी आषुलिपि प्रतियोगिता में वर्ष 1992 प्रषस्ति-पत्र प्राप्त। विशेष रूचि-बॉलीवुड फिल्में एवं संगीत, पुस्तक समीक्षा एवं राजनीति। मैं मूलतः मध्य प्रदेश के स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके एवं चार बार नंबर वन बनें स्मार्ट सिटी इन्दौर का निवासी हूँ। 1990 के दशक में लेखन में मन रमने लगा और ‘पत्र संपादक के नाम‘ से अपनी प्रारंभिक शुरूआत की। लेखकीय सुकून कितना संतोष देता है, इसकी बात ही कुछ और है। युवा होने पर फिल्मी कलाकारों की तरफ झुकाव ने फिल्मों पर आलेख लिखने की प्रेरणा दी। इसमें मेरी रूचि भी थी। विशेषकर पुराने फिल्मी कलाकारों के जीवन से सम्बंधित आलेखों पर अधिक ध्यान आकर्षित रहा। बावजूद इसके लघु कथा व कविता (बतौर युवा कवि आकाशवाणी इन्दौर में कविता पाठ के भी कई अवसर प्राप्त हुए है।) के अलावा सामयिक, सामाजिक एवं राजनैतिक विषयों पर समय-समय पर अपनी लेखनी को आयाम देने के प्रयास आज भी अनवरत हैं। अब तक विभिन्न समाचार-पत्रों में मुख्य रूप से बॉलीवुड/सिनेमा की साप्ताहिक मेगजीनों में आलेखों एवं पुस्तक समीक्षाओं का प्रकाशन हो चुका है। इनमें ‘लोकमत समाचार-आकर्षण व शो टाईम, राजस्थान पत्रिका-बॉलीवुड, पंजाब केसरी व दैनिक ट्रिब्यून के मनोरंजन, राज एक्सप्रेस-राज सिनेमा, द सी एक्सप्रेस-सी सिनेमा, हरि-भूमि के रंगारंग व रविवार भारती, चौथा संसार के बॉलीवुड, बीपीएन टाईम्स के शो बीपीएन व तरंग, लोकदशा के पर्दा-बेपर्दा व विविधा, नव-भारत एवं स्वतंत्र भारत के अलावा कई स्थानीय समाचार-पत्रों में भी आलेखों का प्रकाशन हो चुका है। वहीं ‘स्वतंत्र वार्ता एवं डेली हिन्दी मिलाप‘ में कई वर्षो तक नियमित रूप से लिखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 31, संजय नगर, इन्दौर-452011 मध्य प्रदेश, (वार्ता+वाट्स एप) 98260.25986 ईमेलः s.taranekar@rediffmail.com, Facebook – https://www.facebook.com/Taranekar9