ये इमोजी
बिन बोले बहुत कुछ कहते हैं इमोजी,
बड़े मस्त-मनमौजी होते हैं ये इमोजी,
बातें करते हैं, सोचते हैं, समझाते हैं,
हमारी दुनिया को रंगीन बनाते हैं इमोजी!
दिल को तोड़ते, फिर जोड़ते भी हैं इमोजी,
दिल में तीर मारते, सितारे भी जड़ते इमोजी,
जहाँ तक न पहुंचे रवि, पहुंच है इनकी,
बहुत पापुलर हो गए हैं ये छोटे-से इमोजी।
छोटे-से आइकन मनोभाव व्यक्त करते हैं,
ऑनलाइन,सोशल मीडिया पर चमकते हैं,
संक्षेप में व्यक्त करने का सटीक माध्यम है,
मेसेजिंग ऐप पर इमोजी रहते दमकते हैं!
अक्सर मन हर्षाते-बहलाते हैं इमोजी,
कभी-कभी दिल दुःखाते भी हैं इमोजी,
सोच-समझकर इनका उपयोग करना,
कभी-कभी गोल-गोल घुमाते भी हैं इमोजी!
— लीला तिवानी
