आज ईवीएम का जिन्न
होकर खिन्न निकलेगा ईवीएम का जिन्न,
वोट चोरी का इल्जाम होंगे ही मतभिन्न।
हार के चुनाव आयोग पे उठाएंगे सवाल,
विपक्षी प्रेसवार्ता कर खूब करेंगे बवाल।
कटघरे में ‘एस आई आर’ भी होगा दोषी,
योजनाएँ चुराकर ‘सत्ता’ की हैं मदहोशी।
दस हज़ारी डीबीटी ‘महिलाएँ’ हुई स्वीटी,
वोटिंग में आई अव्वल नेता बजाते सिटी।
अरे.! एक बार फिर चोरी हो गई सरकार,
बैलट पेपर पे चुनाव कराएं यहीं दरकार।
लोकतंत्र में ‘लाठी-गोली-तमंचा’ गए हार,
खुश हो जाओ अपना ‘जीत’ गया बिहार।
— संजय एम तराणेकर
