कविता

आया नया साल

सभी रहे सुखी, स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल,
आशाओं के नव दीप जलाएं आया नया साल,
चेहरा पर झलके नूर और चुस्त-दुरुस्त हो हाल,
मेहनत और लगन से करना है सबको कमाल ।

ढेरों शुभकामनाओं का भेजा हमने मधुर संदेशा,
होगा जरुर कुछ तो बढ़िया है ये हमको अंदेशा,
अपनों के साथ से जीवन में होती तरक्की हमेशा,
मिल जुलकर हम आगे बढ़ेंगे साथ चलेंगे हमेशा ।

बड़ो से सदैव रहती है आशीर्वाद पाने की आस,
प्यार भरी दुआओं में बसी अपनेपन की मिठास,
ख़ुद पर करना होगा हमें पूरी सच्चाई से विश्वास,
संकल्प होंगे तभी पूरे संग उन्नत होगा विकास ।

हर दिन गूँजेगी सरगम “आनंद” खुशियों वाली,
खुशियॉं छाएगी हर ऑंगन झूमेगी मन की डाली,
आत्मिक संतुष्ट, प्रसन्नचित्त और सौभाग्यशाली,
बच्चा, बूढ़ा, जवान हर शख्स होगा शक्तिशाली ।

सभी प्रियजनों को है हमारा नमन और साधुवाद,
और भी मधुर होते जाएं हमारे आपके बीच संवाद,
2026 अंग्रेजी नव वर्ष की सभी को मुबारकबाद,
सब पर बना रहे हे मातारानी आपका आशीर्वाद ।

— मोनिका डागा “आनंद”

*मोनिका डागा 'आनंद'

चेन्नई, तमिलनाडु