प्रो. शरद नारायण खरे को जागरण शिरोमणि अलंकरण
मंडला-संस्कारधानी जबलपुर की 36 वर्ष पुरानी संस्था “जागरण साहित्य समिति” का स्थापना दिवस समारोह महामहोपाध्याय डा हरिशंकर दुबे की अध्यक्षता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश भट्ट जी के मुख्यातिथ्य ,प्रतुल श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य,तथा यशस्वी संचालक राजेश पाठक “प्रवीण” के कुशल संचालन में संपन्न हुआ,जिसमें इस वर्ष का “जागरण शिरोमणि सम्मान” मंडला के लेखक,विचारक, कवि, शिक्षाविद व शासकीय जगन्नाथ मुन्ना लाल चौधरी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शरद नारायण खरे को गरिमापूर्वक प्रदान किया गया।श्रीमती नीलम खरे ने सस्वर सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । पाठक जी ने संचालक ने प्रो शरद नारायण खरे की 50 वर्षीय साहित्य साधना व विशिष्ट उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।मंचासीन अतिथियों ने प्रो शरद नारायण खरे का तिलक वंदन कर भव्य अलंकरण पत्र,अंगवस्त्र,पगड़ी,मोतीमाल आदि से उत्कृष्टतापूर्वक सम्मानित किया गया।
प्रोफेसर शरद नारायण खरे ने सम्मानित किए जाने के लिए संस्था-संयोजक सुभाष शलभ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गाँव से प्रारम्भ अपनी साहित्य यात्रा का विनम्रतापूर्वक प्रस्तुतिकरण करते हुए अपने को साहित्य का एक ऐसा विद्यार्थी बताया जिसकी कि निरंतर सीखने में रुचि है। धन्यवाद ज्ञापन के बाद म्युजिक प्रोग्राम की शुरुआत हुई,जिसमें एक से बढ़कर नग़मे पेश किए गए।
