अन्य लेख

‘द केरला स्टोरी-2′ : सतर्क और जागरूक करती!

जैसा कि विदित हैं, ‘द केरला स्टोरी-2′ वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का सीक्वल है। छोटे बजट की होने के बावजूद पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया था. इस कारण सबकी नजरें इसके दूसरे पार्ट की रिलीज़ पर अवश्य ही थी।

कहानी – यह फिल्म तीन लड़कियों की जिंदगी को दिखाती है – इनमें दिव्या (अदिति भाटिया) 16 साल की डांसर, जिसे शोहरत के नाम पर फंसाया जाता है। नेहा (ऐश्वर्या ओझा) एथलीट, जिसे प्यार का भ्रम देकर धोखा मिलता है। सुरेखा (उल्का गुप्ता) यूपीएससी की तैयारी कर रही लड़की, जो एक पत्रकार सलीम जो शादीशुदा व एक बच्ची का पिता भी हैं के साथ रिश्ते में फंस जाती है।इसके बाद होती है जबरदस्ती, हिंसा, डर, धमकी और कुछ रूटीन और दोहराव वाली घटनाएं।

अभिनय – इस फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष सभी कलाकारों का सशक्त व उम्दा अभिनय है। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने अपने किरदारों में डर, दर्द और उलझन को बहुत ही शिद्दत से पेश किया हैं। सच्चाई इनके अभिनय से झाँकती दिखाई देती है। इनके साथ ही निगेटिव किरदारों में सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला व युक्तम खोसला ने भी अपने रोल्स में जान डाल दी हैं। इनका अभिनय कहानी को और भी हकीकत के करीब व असरदार बना देती है। सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो खासकर माता–पिता की भूमिका निभाने वाले कलाकार पुरवा पराग, रामजी बाली, राजीव कुमार, श्वेता मुंशी, अभिषेक शंकर और लक्ष्मी सभी ने अपने किरदार ईमानदारी से निभाए हैं।  

गीत-संगीत व निर्देशन – निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने फिल्म को पिछली फ़िल्म से अलग दिखाने का प्रयास किया हैं। इसमें सत्य घटनाओं से प्रेरित होकर कई दृश्य फिल्माएँ गए हैं। केरल के माता–पिता वाला क्लाइमैक्स स्वाभाविक और दिल को छू जाता है। कई स्थान पर वे तर्क नहीं दे पाई जैसे लिव इन में रहने को तैयार लड़की के पिता पूछते हैं फिर बेटा बच्चे…? पुलिस का माता-पिता के साथ में कोऑपरेट न करना, एक ही समुदाय का बलशाली होना,  एकता पर बल देना जैसी घटनाएँ, अंत में बुलडोज़र कार्रवाई ये सब न्यूज़ चैनल व सोशल मीडिया पर लगातार देखते हैं। वे ये भी नहीं बता पाए की पुलिस इतनी सक्रिय कैसे हुई। तीखे व नुकिले संवाद (मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है, मुसलमान कभी-भी नास्तिक नहीं हो सकता और सोलह साल की परवरिश पे 6 महीने का प्यार भारी पड़ गया।) और संजय शर्मा की तेज रफ्तार एडिटिंग दर्शकों को बांध रखने में अवश्य कामयाब हुई हैं। आलोक रंजन, मनोज मुन्तशिर व साहिल के गीत कहानी का अच्छा साथ देते हैं। मनन शाह व सुहास के साथ बेकग्राउंड म्यूजिक इम्प्रेस करता हैं। अभिजीत चौधरी का कैमरा वर्क इसका उजला पक्ष हैं।

कमियाँ – फिल्म ज्यादा ड्रामेटिक है। कई गंभीर दृश्य सरलता से निपटा दिये गए हैं। बीफ खाने वाला दृश्य पॉजिटिव किया जा सकता था। तीनों प्रेमियों की चुप्पी लम्बा समय लेती हैं। समुदाय पर केंद्रीत। लड़की शादीशुदा सलीम के साथ लिव इन में क्यों तैयार हो जाती है।

खूबियां – सभी कलाकारों का उम्दा अभिनय, फिल्म का  बैकग्राउंड म्यूजिक, फ़िल्म विशेषकर लड़कियों को सतर्क करती हैं। पालकों को भी जागृत करती है। कम अवधि की फिल्म। बेजोड़ संवाद व निर्देशन।

— संजय एम तराणेकर

संजय एम. तराणेकर

जन्म वर्ष 1968 कवि, स्वतंत्र लेखक व टिप्पणीकार। शिक्षा स्नातक एवं गायन में 1986 में विद् किया होकर केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद् द्वारा हिन्दी आषुलिपि प्रतियोगिता में वर्ष 1992 प्रषस्ति-पत्र प्राप्त। विशेष रूचि-बॉलीवुड फिल्में एवं संगीत, पुस्तक समीक्षा एवं राजनीति। मैं मूलतः मध्य प्रदेश के स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके एवं चार बार नंबर वन बनें स्मार्ट सिटी इन्दौर का निवासी हूँ। 1990 के दशक में लेखन में मन रमने लगा और ‘पत्र संपादक के नाम‘ से अपनी प्रारंभिक शुरूआत की। लेखकीय सुकून कितना संतोष देता है, इसकी बात ही कुछ और है। युवा होने पर फिल्मी कलाकारों की तरफ झुकाव ने फिल्मों पर आलेख लिखने की प्रेरणा दी। इसमें मेरी रूचि भी थी। विशेषकर पुराने फिल्मी कलाकारों के जीवन से सम्बंधित आलेखों पर अधिक ध्यान आकर्षित रहा। बावजूद इसके लघु कथा व कविता (बतौर युवा कवि आकाशवाणी इन्दौर में कविता पाठ के भी कई अवसर प्राप्त हुए है।) के अलावा सामयिक, सामाजिक एवं राजनैतिक विषयों पर समय-समय पर अपनी लेखनी को आयाम देने के प्रयास आज भी अनवरत हैं। अब तक विभिन्न समाचार-पत्रों में मुख्य रूप से बॉलीवुड/सिनेमा की साप्ताहिक मेगजीनों में आलेखों एवं पुस्तक समीक्षाओं का प्रकाशन हो चुका है। इनमें ‘लोकमत समाचार-आकर्षण व शो टाईम, राजस्थान पत्रिका-बॉलीवुड, पंजाब केसरी व दैनिक ट्रिब्यून के मनोरंजन, राज एक्सप्रेस-राज सिनेमा, द सी एक्सप्रेस-सी सिनेमा, हरि-भूमि के रंगारंग व रविवार भारती, चौथा संसार के बॉलीवुड, बीपीएन टाईम्स के शो बीपीएन व तरंग, लोकदशा के पर्दा-बेपर्दा व विविधा, नव-भारत एवं स्वतंत्र भारत के अलावा कई स्थानीय समाचार-पत्रों में भी आलेखों का प्रकाशन हो चुका है। वहीं ‘स्वतंत्र वार्ता एवं डेली हिन्दी मिलाप‘ में कई वर्षो तक नियमित रूप से लिखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 31, संजय नगर, इन्दौर-452011 मध्य प्रदेश, (वार्ता+वाट्स एप) 98260.25986 ईमेलः s.taranekar@rediffmail.com, Facebook – https://www.facebook.com/Taranekar9