जन्मदिवस
जन्म दिवस है आपका, खुशियाँ लाया साथ।
यश वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।।
अरमानों के दीप से, बुझे न कोई आस।
जीवन पथ पर फूल हों, मिटे सभी वनवास।।
हर दिन -हर पल आपके, हो अपनों का साथ।
यश वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।।
हँसी-ख़ुशी परिवार में, बँटे प्रेम का दान।
स्वस्थ रहें शत वर्ष तक, बढ़े जगत में मान।।
कभी आपका ना झुके, नाहक में ही माथ।
यश वैभव नित-नित बढ़े, रहे सदा प्रभु हाथ।।
नित नूतन संकल्प हों, नई उमंगें रोज।
जन्म दिवस के पर्व पर, सफल रहे हर खोज।।
कदम-कदम बढ़ते रहें, सरल सहज हो पाथ।
यश वैभव नित-नित बढ़े, रहे शीश प्रभु हाथ।।
