समाचार

सुरीली बाल काव्य गोष्ठी

बाल मंच दक्षिण भारत ईकाई की अगस्त माह की काव्य गोष्ठी संस्था के संस्थापक आदरणीय डॉ. नरेश नाज़ सर के सान्निध्य में 9 अगस्त रविवार शाम 4.30 बजे आयोजित की गई । इस काव्य गोष्ठी में दक्षिण भारत के तमिलनाडु और तेलंगाना राजय के 10 बाल प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और बहुत ही प्यारी-प्यारी कविताएं सुनाईं । बाल काव्य गोष्ठी का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ । माता शारदे का आह्वान कर सभी ने बारी-बारी से काव्य पाठ किया । गोष्ठी की अध्यक्षता और संचालन बाल मंच दक्षिण भारत इकाई की अध्यक्ष मोनिका डागा “आनंद” ने बहुत बेहतरीन की। बच्चों ने सावन में कवितिओं की अमृतमयी काव्य वर्षा और सुन्दर भावों से सबको भीगो दिया साथ ही देशभक्ति के ओजपूर्ण स्वरों में सबको भाव विभोर कर दिया ।
बाल प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है – मोक्ष – आज़ादी का नया रंग, हरिओम यादव – रहीम दास के दोहे, प्रीतम कुमार – मैं भारत देश का सिपाही बनूँगा, आयुष कुमार – यह जगह संसार में सबसे अच्छी, माहिरा – छुक-छुक करके रेल आई, निर्मोक्ष – मेरा प्यारा भारत देश, माही – बलवान बनो – बलवान बनो, विश्वंत साईं – उगता सूरज जिधर सामने, उत्कर्षा – मीठी-मीठी बोलती है, लाडली – रोज़ आँगन में मेरे नन्ही चिड़िया रानी आती । सभी बाल प्रतिभागियों की सुरमई काव्य प्रस्तुति बेहद शानदार रही ।
सभी बाल कलाकारों का उत्साह आदरणीय सरला सिंह ‘सरल’ जी ने बढ़ाया हमारा मार्गदर्शन किया । अंत में मोनिका डागा “आनंद” ने भी एक बाल कविता ” वो बारिश ” सुनाई और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी ।

*मोनिका डागा 'आनंद'

चेन्नई, तमिलनाडु

Leave a Reply