कविता

******निशाना *****

पल पल पालती है
बंद पिंजरे में एक औरत अपनी
महत्वाकाँक्षाओं की चिड़िया को,
कभी धूप और खुले आसमान की
हवा खाने को निकालती है
उस चिड़िया को बाहर,
फुदक कर चिड़िया ज्यूँ ही
मुंडेर तक पहुचती है,
कोई घाघ शिकारी बैठा होता है
दम साध निशाना बांधे
मारने उस चिड़िया को,
जानता है वो
निशाना खाली नहीं जाएगा,
महत्वाकाँक्षाओं की चिड़िया नहीं मरी
तो औरत मरेगी !
__ प्रीति दक्ष

प्रीति दक्ष

नाम : प्रीति दक्ष , प्रकाशित काव्य संग्रह : " कुछ तेरी कुछ मेरी ", " ज़िंदगीनामा " परिचय : ज़िन्दगी ने कई इम्तेहान लिए मेरे पर मैंने कभी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा और आगे बढ़ती गयी। भगवान को मानती हूँ कर्म पर विश्वास करती हूँ। रंगमंच और लेखनी ने मेरा साथ ना छोड़ा। बेटी को अच्छे संस्कार दिए आज उस पर नाज़ है। माता पिता का सहयोग मिला उनकी लम्बी आयु की कामना करते हुए उन्हें नमन करती हूँ। मैंने अपने नाम को सार्थक किया और ज़िन्दगी से हमेशा प्रेम किया।

6 thoughts on “******निशाना *****

  • Man Mohan Kumar Arya

    आपकी कविता की “पल पल पालती है बंद पिंजरे में एक औरत अपनी महत्वाकाँक्षाओं की चिड़िया को” पंक्तियाँ बहुत अच्छी लगीं। लगता है आपने एक विवेकपूर्ण स्त्री की भावनाओं को शब्द दिए हैं। हार्दिक धन्यवाद।

    • प्रीति दक्ष

      behad shukriya aapka man mohan ji .. kavita pasand karne ke liye.

    • प्रीति दक्ष

      bahut bahut shukriya aapka man mohan ji.. ye aurat ki zindagi ki sachchaai hai..

  • विजय कुमार सिंघल

    बहुत खूब !

    • प्रीति दक्ष

      shukriya vijay ji.. aabhaar ..

    • प्रीति दक्ष

      aabhar vijay ji

Comments are closed.