हाइकु/सेदोका

मातृ दिवस पर हाइकू

मां का दुलार
अमृत की फुहार
भिगो दे मन

मां का सम्बल
बढ़ा दे आत्मबल
छटे निराशा

अधूरी आस
पूरी होने की चाह
मां की आंखों में

मां की झिड़की
शहद सी मधुर
रस बिखेरे

मां का व्यक्तित्व
शांत सरल सौम्य
दे शीतलता

मां की शिक्षाएं
पार जीवन नैया
हर कदम

समग्रता से
तूफानों से लड़ना
मां ही सिखाऐ

मां शब्द छोटा
अर्थ वृहदाकार
पूरा संसार

— सुधा अग्रवाल

सुधा अग्रवाल

गृहिणी, पलावा, मुम्बई