कविता

होली का त्यौहार

होली का त्योहार कितना निराला,

लगता मुझको सबसे प्यारा, 

लाल नीला पीला हरा रंग,

सबके मन को भिगो रहा है,

पकवानों की सुंदर खुशबू,

 फिजा में महकी हुई है,

प्यार का त्यौहार है होली,

 सब मिलकर नाचते गाते,

होली के त्यौहार में सभी,

 उत्साह और उमंग के साथ मस्ती करते,

राधा कृष्ण की होली जैसी,

फूलों के संग होती है,

मेरे पिया तुम रंग को अपने रंग में, होली की कहानी कहती है,

आज मोरा तन मन भीगा,

तुम्हारे रंग में ओ मेरे पिया,

 होली है त्योहार खुशियों का,

 आओ हम सब होली मनाए।।

— गरिमा लखनवी

गरिमा लखनवी

दयानंद कन्या इंटर कालेज महानगर लखनऊ में कंप्यूटर शिक्षक शौक कवितायेँ और लेख लिखना मोबाइल नो. 9889989384