जोड़ो अनुभव को अध्ययन से
जोड़ो अनुभव को अध्ययन से
अनुभव एक सार है
मनुष्य के जीवन में
विचार बनकर वह
चलाएगा इंसान को,
उसके साथ रहेगा
अंतिम सांस तक
जोड़ना है उसे अन्य
लोगों के अनुभव से
इसलिए कि होता नहीं
सबका अनुभव समान
हे मेरी दुनिया चलो
अध्ययनशील बने रहो
रुको मत वहीं जड़ बनकर,
महत्व होता है सहानुभूति से अधिक
स्वानुभूति का इस जगत में
विवेक, विनय, चेतनशीलता
बनाये रखो अपने अंदर
हर रूग्मता का इलाज़
तुम भी करोगे आसान
दिमाग का ताकत बनो
संयम असमर्थता का नहीं
ऊर्जा है वह आगे के कदम का
और विचार के ताकत का।
