| |
| सभी स्वर्गीय कलाकारों को श्रद्धांजलि |
| और क्षमा याचना के साथ– |
| |
|
| भगवान को भी हो गया है, इस बात का इल्म |
| चलो हम भी बना डाले, इक अच्छी सी फिल्म. |
| हीरो देव आनंद, , पिता के रोल में बलराज साहनी |
| मेहमान कलाकार राजेश खन्ना जिसकी दुनिया दीवानी. |
| नर्गिस, निम्मी, नंदा ने हीरोइन का आवेदन कर डाला, |
| पर ‘मुग़ले आज़म ‘ के दम पे सबसे जीत गई मधुबाला, |
| सुरीले होंगे, सारे गीत, सब थिरकेंगे और झूमेगा मन |
| क्योंकि फिल्म के संगीत निर्देशक है राहुल देव बर्मन , |
| |
| दारा सिंह हनुमान वेश में गायेंगे एक राम भजन , |
| जिसको सुन कर झूम उठेगा, सब का तन और मन, |
| हास्य व्यंग भी ऐसा है जो कर देगा सबकी छुट्टी, |
| इसमें कमाल दिखा रहें हैं, सरदार जसपाल भट्टी, |
| नहीं कमी है पैसे की जब फयिनान्नसर पोंटि चड्ढा |
| जहाँ जहाँ यह फिल्म, लगेगी वहीँ खूब जमेगा अड्डा, |
| इस फिल्म की सफलता में नहीं है कोई भी लफ़डा |
| निर्देशन में हैं ‘वक़्त’ के सरताज श्री यश चोपड़ा . |
| |
| खल नायक के रोल में अब पहुँच गए है प्राण , |
| फिल्म बनेगी ऐसी जिसकी होगी नयी पहचान , |
| भगवान ने भी बेफजूल रचा नहीं कोई स्वांग, |
| इसीलिए इस फिल्म में नहीं है आइटम सांग |
| .–जय प्रकाश भाटिया |
|
|