मुक्तक/दोहा

होते वो मशहूर

अगर सत्य हो बोलना, झटपट बोलो यार,
पर असत्य के बोल से, प्रथम सोच सौ बार।

फुदक फुदक चलते रहे, पक्षी थे नादान,
पर जैसे ही पर मिले, उड़े देश अनजान।

पतझर में वीरान थे, बाग़ बगीचे यार,
पर कांटे थे बाग में, हरदम सदाबहार।

दिल के सारे फैसले, होते सच से दूर,
जो दिमाग से काम लें, होते वो मशहूर।

— महेंद्र कुमार वर्मा

महेंद्र कुमार वर्मा

द्वारा जतिन वर्मा E 1---1103 रोहन अभिलाषा लोहेगांव ,वाघोली रोड ,वाघोली वाघेश्वरी मंदिर के पास पुणे [महाराष्ट्र] पिन --412207 मोबाइल नंबर --9893836328