बाल कविताशिशुगीत

बच्चों के टप्पे

ए जी स्वेटर नीला है- (2)
तेरी कमीज का रंग प्यारे चुन्न-मुन्न पीला है- (2)

 

दो आम दशहरी हैं- (2)
कोट पे चुन्न-मुन्न के दो बटन सुनहरी हैं- (2)

 

जेबों में पैसे हैं- (2)
छोटे-छोटे चुन्न-मुन्न के दानत मोती जैसे हैं- (2)

 

दो चुहियां भगती हैं- (2)
चुन्न-मुन्न की बातें हमें मीठी लगती हैं- (2)

 

ए जी फूल गुलाब का है- (2)
छोटा-छोटा बस्ता ये प्यारे चुन्न-मुन्न साहब का है- (2)

 

ए जी पैसा खोटा है- (2)
चुन्न-मुन्न का कुत्ता भालू जैसा मोटा है- (2)

 

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

2 thoughts on “बच्चों के टप्पे

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    बच्चों के टप्पे बहुत अछे लगे लीला बहन .

  • लीला तिवानी

    प्यारे चुन्न मुन्न आ जाओ,
    लाए गजक-रेवड़ी हैं, जल्दी से खा जाओ (2)

Comments are closed.