कविता

कहर कुदरत का

 

कोरोना के कहर से कांप उठा संसार।
अब भी संभल जाओ दुनिया के लोगो,
वर्ना चारो और मच जाएगा हाहाकार।।

देशभक्ति की बाते करते – करते जो कभी नही थकते।
वही किसी के समझाने पर अपने घर क्यों नही रुकते।।

प्रशासन को सख्ती करने पर क्यों करते हो मजबूर।
कुछ दिन की बात है प्यारो,रह लो एक दूसरे से दूर।।

विकट विपदाओं के घेरे में भारत माता आज घिरी है।
संकट की घड़ी में एक – दूजे से दूरी ही आज भली है।।

आओ मिलकर पूरे विश्व को ऐसा कुछ कर दिखलाये।
पूरे  विश्व  मे  भारत  माता की जय जयकार हो जाये।।

बस  कुछ दिन घर रहकर अपने देश के काम आ जाओ।
दुनिया भर को गर्व तुम पर हो,ऐसा कुछ कर दिखलाओ।।

 

नीरज त्यागी

पिता का नाम - श्री आनंद कुमार त्यागी माता का नाम - स्व.श्रीमती राज बाला त्यागी ई मेल आईडी- neerajtya@yahoo.in एवं neerajtyagi262@gmail.com ग़ाज़ियाबाद (उ. प्र)