अन्य लेख

जन्मदिन विशेष

जन्मदिन पर मेरी है बस यही शुभकामनास्वस्थ, प्रसन्न रहें आप बस यही मनभावनाजिंदगी का सफर हो खुशगवार आपकाजन्मदिन हो आपको बहुत बहुत मुबारक। आप सदा हमारे साथ हमारे बीच रहेंस्नेह आशीष से अभिसिंचित करते रहेंजन्मदिन आपका हम सब हर साल मनातेआपके जन्मोत्सव में हम भी शामिल होते रहें। हमें भी पता चला आज है आपका जन्मदिनतो आइए केक काटिए और हमें भी खिलाइएऔर आप हम सबको भी थोड़ा थोड़ा खिलाइएजन्मदिन की खुशियों का उल्लास और बढ़ाइए। जन्मदिन पर आपके हम सब बहुत खुश हैंहमें पता है आप भी बहुत प्रफुल्लित हैंशर्मोंहया छोड़ कर अब मैदान में आ जाइएजी भरकर नाचिए गाइए और मुस्कराइए।जन्मदिन पर हमारी बधाई शुभकामना लीजिएअपने हृदय में हमें भी तो समेकित रखिए,आपको मिल रही ढेरों बधाइयां शुभकामनाएंहमें भी अपने जन्मदिन के उत्सव में शामिल करिए। सदियों तक ये शुभ दिवस हर साल आयेहम सब मिलकर आपका जन्मदिन मनाएं।हमारी यही कामना है आज आपके जन्मदिन परनयी उमंग नये जोश के साथ आने वाला हर दिन आए।

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921