मन की ऊर्जा सबसे खास
अक्षय ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं,
सूर्य, जल, पवन, भूताप, बायोमास,
ज्वार-भाटा, भूताप आदि स्त्रोतों से,
मन की ऊर्जा अक्षय है सबसे खास।
अक्षय ऊर्जा के संयमित प्रयोग संग,
उसका नवीकरण भी करना है,
मन की ऊर्जा का नवीकरण कर,
अक्षय भंडार को भरना है।
साहस, लगन, धैर्य से मन को,
ऊर्जित करते ही रहना है,
खुद का आकलन करते रहकर,
नवल शक्ति से भरना है।
संयम, विवेक, न्याय-से सद्गुण,
मन को ऊर्जित कर सकते हैं,
खुद और खुदा पर भरोसा करके,
बुरे कर्म से हम बच सकते हैं।
सक्रिय रहें, अक्षय ऊर्जा पाएं,
सफलता के ओर कदम बढ़ाएं,
ऊर्जा का नवीकरण करते रहें,
जागरूक रह सदैव ऊर्जा पाएं।
— लीला तिवानी
